जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा आगामी त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत विकास भवन, उरई सभागार कक्ष में धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य/सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन कर सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई । इस अवसर पर जनपद के प्रशासनिक/पुलिस अधि0गण उपस्थित रहे ।
गोष्ठी के मुख्य बिंदु-
👉 सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें।
👉 सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट से बचने की सलाह दी गई।
👉 नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
👉 किसी भी समस्या या आपात स्थिति में आपातकालीन सेवा(डायल 112) या सम्बन्धित विभागीय अधिकारी को सूचित करें।