नाहन: संगीत के क्षेत्र में करियर बना चुकी नाहन की बेटी प्रिया का नया गीत जल्द होगा रिलीज, पत्रकारों से हुई रूबरू
Nahan, Sirmaur | Sep 25, 2025 संगीत के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूने वाली नाहन की बेटी प्रिया देव अब एक जल्द ही अपने नया गीत लेकर जनता के समक्ष आ रही है। प्रिया देव ने आज नाहन में मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने यह गाना रेड रिबन के बैनर तले रिलीज करने का निर्णय लिया है और खुद इस गीत को प्रोड्यूस किया है और खुद ही इसके म्यूजिक कंपोजिंग की है।