अंबाह: चम्बल नदी के उसैथ-पिनाहट घाट पर भीषण जाम, भाई दूज पर घंटों परेशान हुए लोग
Ambah, Morena | Nov 11, 2026 भैया दूज पर चंबल नदी के उसैथ-पिनाहट घाट पर बुधवार दोपहर वाहनों का दबाव बढ़ने से भीषण जाम लग गया। घाट के दोनों ओर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बहनों से तिलक कराने जा रहे भाई घंटों जाम में फंसे रहे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को बारी-बारी से निकलवाते नजर आए।