अररिया: खरहट चौक पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 5, 2025 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के खरहट चौक पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से रविवार को 2:30 बजे के करीब सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवार युवक का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल बाइक सवार खरहट निवासी निरज कुमार बताएं जा रहे हैं.