अररिया: अररिया के डीएम व एसपी ने हड़ियाबाड़ा में बन रहे निर्माणाधीन पुलिस केंद्र भवन का किया औचक निरीक्षण
Araria, Araria | Jan 5, 2025 अररिया डीएम व एसपी ने रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब हड़ियाबाड़ा में बन रहे निर्माणाधीन पुलिस केंद्र भवन का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम अनिल कुमार व एसपी अंजनी कुमार ने निर्माण कार्य की प्रगति को देखा व उसकी जानकारी ली. डीएम व एसपी ने अधिक से अधिक मजदूरों को लगा कर समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित संवेदक को दिया.