पिपरई: गुन्हेरु बामोरी-पिपरई रेलवे ट्रैक पर बरखेड़ा वेयर हाउस के पास मिला 35 वर्षीय व्यक्ति का शव
मिली जानकारी अनुसार गुन्हेरु बामोरी-पिपरई रेलवे ट्रैक पर बरखेड़ा वेयर हाउस के पास पोल नंबर 1019 के पास 35 वर्षीय नंदकिशोर पुत्र मन्नू आदिवासी का क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला है। पिपरई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पिपरई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पिपरई पुलिस ने मर्ग कायम किया है।