पिपरई: ग्राम लिधौरा कला में पुरानी रंजिश को लेकर 28 वर्षीय महिला से तीन लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज
मिली जानकारी अनुसार रानी पत्नी रामकृष्ण लोधी 28 साल निवासी लिधौरा कला ने पिपरई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश पर से गांव के तुला लोधी, उसके बेटे चिंकू लोधी, मुकेश लोधी ने अपशब्द कहे। जब घर के बाहर निकली तो सिर के बाल पकड़कर डंडे से मारपीट की । पिपरई थाने में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।