पिपरई: नगर परिषद पिपरई के CMO के आवेदन पर पिपरई थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
मिली जानकारी अनुसार यह रिपोर्ट नगर परिषद सीएमओ अशोक कुमार वाल्मीकि के द्वारा करवाई गई है। पिपरई पुलिस ने सीएमओ के आवेदन पर अजय कुशवाह एडवोकेट के खिलाफ कार्यालय में घुसकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।