लातेहार: जनगणना 2027: डीडीसी ने स्व-गणना अभियान शुरू किया, 15 मई तक ऑनलाइन भरें विवरण
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में स्व-गणना कार्य की औपचारिक शुरुआत उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे की। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर अभियान का शुभारंभ किया।