खरसावां: खरसावां साप्ताहिक हाट-बाजार में थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया जागरूकता अभियान
सुरक्षित, नशामुक्त और अंधविश्वास मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से खरसावां पुलिस ने गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे साप्ताहिक बाजार में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों, महिलाओं, दुकानदारों और युवाओं को विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों पर