बखरी: वार्ड 26 के पार्षद ने जल निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग को लेकर दिया धरना
बखरी नगर परिषद के वार्ड 26 के पार्षद चंदन चौरसिया ने मंगलवार को नगर कार्यालय के समक्ष धरना दिया। उन्होंने बताया कि बबलू साह ठाकुरबाड़ी के बगल से पटेल मोहल्ला तक नाला का निर्माण किया गया है। लेकिन इससे पानी की निकासी नहीं होकर सड़क पर बहता है। कई बार पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गई लेकिन कोई फलाफल नहीं निकला। पानी निकासी के लिए आगे नाला निर्माण की दरकार है।