बखरी: बखरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे परिवार नियोजन कार्यक्रम के सुदृढीकरण के लिए पी एस आई इंडिया और जिला स्वास्थ्य समिति, बेगूसराय के सहयोग से एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने की। कार्यशाला में अस्पताल के सभी ए एन एम सहित कर्मी उपस्थित थे।