बखरी: बखरी के घाघरा वार्ड में करंट लगने से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
घाघरा गांव के वार्ड नंबर 13 में करंट लगने से एक महिला की सोमवार को दर्दनाक मौत हो गई। मृतका महबूब शाह की 25 वर्षीय पत्नी सबरुन खातून है। बताया जाता है कि मृतका शिवनगर पोखर बांसबिट्टी में पत्ता और जलावन लाने गई थी। बस की करची काट रही थी तभी बांस के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्ट की तार के स्पर्श में आ गई और घटनास्थल पर मौत हो गई।