बखरी: परिहारा पुलिस ने मानसिक रूप से विछिप्त/गुमशुदा व्यक्ति को परिजनों को सौंपा
परिहारा थाना अन्तर्गत चितिपाकड़ के समीप गुरुवार की संध्या करीब पांच बजे मानसिक रूप से विछिप्त गुमशुदा व्यक्ति भटक रहा था। जिसे पुलिस के द्वारा थाना ले जाकर नाम -पता पूछा गया जो अपना नाम -पता स्पष्ट नहीं बता रहा था। उसके पास से पुलिस को एक आधार कार्ड मिला जिसने नाम मिथलेश रविदास था। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर गुमशुदा व्यक्ति को सुपुर्द कर दिया।