विगत 3 सप्ताह से यह अपवाह जिले भर में उड़ी हुई है कि लाडली बहन योजना के फॉर्म कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमा किए जा रहे हैं इस अपवाह के बाद से ही लगातार महिलाएं कलेक्ट्रेट कार्यालय लंबी दूरी तय कर पहुंच रही है जबकि कलेक्टर आशीष तिवारी ने साफ तौर पर कहा है कि पोर्टल खुलने पर ही महिलाओं के रजिस्ट्रेशन होंगे आज सोमवार दोपहर12 बजे एक बार फिर महिलाओ की भीड़ लगी रही।