पन्ना: धरमसागर तालाब में स्थापित महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का कल होगा अनावरण, तैयारी पूर्ण
Panna, Panna | Dec 5, 2025 बुंदेलखंड के पन्ना जिले में 6 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आ रहे हैं वे यहां महाराजा छत्रसाल की मूर्ति का अनावरण करेंगे । उल्लेखनीय कि बुंदेलखंड के प्रतापी नर केशरी महाराजा छत्रसाल के शासनकाल में पन्ना राजधानी के रूप में जाना जाता रहा है ।