पन्ना: पन्ना में सांसद खेल महोत्सव का दूसरा दिन, खजुराहो सांसद व पन्ना विधायक ने किया उद्घाटन, 1.30 लाख खिलाड़ी लेंगे भाग
Panna, Panna | Dec 5, 2025 खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना में आज दिन शुक्रवार दिनांक 5 दिसंबर को दोपहर 3 बजे सांसद खेल महोत्सव के द्वितीय दिवस का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। यह महोत्सव एक महीने तक चलेगा, जिसका सेमीफ़ाइनल खजुराहो में आयोजित होगा और समापन समारोह पुनः पन्ना में संपन्न होगा।