बौंसी: कुरमाहट के पास सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
Bausi, Banka | May 11, 2025 झारखंड के कुरमाहट समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक गंभीर रुपए जख्मी हो गया। बाइक चालक की पहचान बौसी थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी आशीष ठाकुर के रूप में हुई है। घटना शनिवार देर रात की है। रविवार करीब 12 बजे युवक का इलाज भागलपुर के निजी क्लीनिक में कराया गया। जहां पर उसके नाक के हड्डी का ऑपरेशन कराया गया है।