सीकर: खाद-बीज विक्रेताओं की एक दिवसीय हड़ताल, आगे की रणनीति पर मंथन
सीकर में जिला कृषि आदान विक्रेता संस्थान के आह्वान पर आज खाद-बीज विक्रेताओं ने हड़ताल कर विरोध जताया। व्यापारियों का आरोप है कि विभाग के नाम पर कथित रूप से फिरौती मांगने की घटनाओं पर प्रशासन ने अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की है।
शहर के होटल पार्क एवेन्यू में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी जुटे, जहां वर्तमान स्थिति पर चर्चा के साथ आगे की रणनीति तय करने पर मंथन किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि प्रशासन के रुख को देखते हुए आगामी आंदोलन की दिशा तय की जाएगी।
#SikarSandesh #RajasthanNews #Sikar
Sikar, Sikar | Jun 6, 2026