Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

कृषि कर्मियों ने खोला मोर्चा; 7 समस्याओं और 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन डीडवाना।संयुक्त कृषि पर्यवेक्षक समन्वय समिति, राजस्थान के आह्वान पर डीडवाना-कुचामन जिला मुख्यालय सहित उप जिला कृषि कार्यालयों पर कृषि कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। प्रदर्शन के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) डीडवाना-कुचामन के मार्फत मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव (कृषि) और कृषि आयुक्त के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।कृषि कर्मियों का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने बताया कि फील्ड में काम करने के दौरान कर्मचारियों को कई तरह की व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी मानसिक स्थिति और कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।सौंपे गए ज्ञापन में कृषि कर्मियों ने मुख्य रूप से 'कृषि मैपर ऐप' की तकनीकी खामियों को उजागर किया। कर्मचारियों का कहना है कि ऐप के अपग्रेड और सरल न होने के कारण इस पर फील्ड में काम करना बेहद मुश्किल है। इसके अलावा विभाग द्वारा जबरन एफपीओ कृषि सखी, सीआरपी और एलआरपी जैसे बाहरी कार्यों का बोझ कृषि पर्यवेक्षकों पर डाला जा रहा है, जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि शनिवार, रविवार और अन्य राजकीय अवकाशों के दिनों में कर्मचारियों को काम करने के लिए बाध्य न किया जाए। यदि किसी कारणवश काम लिया भी जाता है, तो नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश का आदेश साथ में जारी हो। इसके साथ ही, 'हरियालो राजस्थान कार्यक्रम' के तहत दिए गए 300 से 400 पौधे लगाने के लक्ष्य के लिए परिवहन, नर्सरी से उठान और गड्ढे खुदवाने हेतु विभाग पहले समुचित बजट जारी करे, क्योंकि बजट के अभाव में लक्ष्य पूरा न होने की जिम्मेदारी सीधे कृषि कर्मियों पर डाल दी जाती है। *प्रमुख मांगें जिन पर अड़े कर्मचारी* विभागीय कार्य करने के लिए विभाग द्वारा नेट रिचार्ज और आवश्यक भौतिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किए जाने वाले फसल कटाई प्रयोगों के मानदेय का बजट तुरंत आवंटित किया जाए।किसानों की विभिन्न योजनाओं की अनुदान राशि का समय पर भुगतान हो, ताकि फील्ड में कृषि कर्मियों की छवि खराब न हो।प्रदर्शन में डीडवाना, मौलासर, गच्छीपुरा, कुचामन, नावां और लाडनूं क्षेत्र से आए सहायक कृषि अधिकारियों और कृषि पर्यवेक्षकों ने इस धरने को अपना पूर्ण समर्थन दिया। ज्ञापन पर सुरेश चौधरी, चेना राम ओला, राजेन्द्र चौधरी सहित क्षेत्र के दर्जनों कृषि कर्मियों ने सामूहिक हस्ताक्षर कर आक्रोश जताया और सरकार से जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान और 11 सूत्री मांग पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Didwana, Nagaur | Jun 10, 2026

MORE NEWS

12 वर्ष राष्ट्रसेवा के, 12 वर्ष गौरव के शीतल कुंड बालाजी मंदिर में विशेष हवन

डीडवाना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में राष्ट्रसेवा के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डीडवाना जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत शीतल कुंड बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना व वैदिक हवन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भाजपा नेता एवं जनसेवक जितेंद्र सिंह जोधा ने बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर मोदी जी की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।जोधा ने कहा - "मोदी जी का देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनना 140 करोड़ भारतवासियों के लिए गर्व और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का विषय है। पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, सुशासन और भारत के गौरव को नई ऊंचाई मिली है।पूजन के दौरान बालाजी महाराज से प्रार्थना की गई कि प्रधानमंत्री को इसी भांति स्वस्थ, ऊर्जावान और दीर्घायु रखें, तथा उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर रहे।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

12 वर्ष राष्ट्रसेवा के, 12 वर्ष गौरव के शीतल कुंड बालाजी मंदिर में विशेष हवन डीडवाना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में राष्ट्रसेवा के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डीडवाना जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत शीतल कुंड बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना व वैदिक हवन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भाजपा नेता एवं जनसेवक जितेंद्र सिंह जोधा ने बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर मोदी जी की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।जोधा ने कहा - "मोदी जी का देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनना 140 करोड़ भारतवासियों के लिए गर्व और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का विषय है। पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, सुशासन और भारत के गौरव को नई ऊंचाई मिली है।पूजन के दौरान बालाजी महाराज से प्रार्थना की गई कि प्रधानमंत्री को इसी भांति स्वस्थ, ऊर्जावान और दीर्घायु रखें, तथा उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर रहे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Didwana, Nagaur | Jun 10, 2026

#NAGAURPOLICE
#Traffic Nagaur 

• *पुलिस मुख्यालय एवं श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशानुसार *सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु एक विशेष अभियान का आयोजन।*

• विशेष अभियान *दिनांक 01.06.2026 से 30.06.2026* तक चलाया जा रहा है।

• *दिनांक 09.06.2026 को* विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों को उलंघन करने पर एमवी एक्ट के तहत *कुल 245 चालान* किये गये।

• *(बिना हेलमेट- 52, बिना सीट बेल्ट-13, मोबाईल फोन उपयोग-07, ओवलोड सवारी-08, काली फिल्म-53, बिना नम्बर प्लेट-55, मोडीफाइड वाहनों के-04, वाहनों अनाधिकृत शब्दों/चिन्हों के अंकन-03 एवं अन्य चालान-48)।*

• *बिना नम्बरी 01 चौपहिया वाहन एवं 10 दुपहिया वाहन जब्त* किये गये।

• *यातायात नागौर पुलिस टीम की आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।*

@IgpAjmer
@PoliceRajasthan

#NAGAURPOLICE #Traffic Nagaur • *पुलिस मुख्यालय एवं श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशानुसार *सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु एक विशेष अभियान का आयोजन।* • विशेष अभियान *दिनांक 01.06.2026 से 30.06.2026* तक चलाया जा रहा है। • *दिनांक 09.06.2026 को* विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों को उलंघन करने पर एमवी एक्ट के तहत *कुल 245 चालान* किये गये। • *(बिना हेलमेट- 52, बिना सीट बेल्ट-13, मोबाईल फोन उपयोग-07, ओवलोड सवारी-08, काली फिल्म-53, बिना नम्बर प्लेट-55, मोडीफाइड वाहनों के-04, वाहनों अनाधिकृत शब्दों/चिन्हों के अंकन-03 एवं अन्य चालान-48)।* • *बिना नम्बरी 01 चौपहिया वाहन एवं 10 दुपहिया वाहन जब्त* किये गये। • *यातायात नागौर पुलिस टीम की आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।* @IgpAjmer @PoliceRajasthan

Didwana, Nagaur | Jun 10, 2026

जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से ली बैठक

सेवा शिविरों,योग दिवस के सफल आयोजन के दिए निर्देश

डीडवाना-कुचामन, 10 जून 2026। 
जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, तथा ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम कर इसमें आमजन, स्वयंसेवी संस्थाओं और छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

जिला कलक्टर ने  12 जून से आयोजित होने वाले ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के आयोजन की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित उपखंड अधिकारियों और विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इन आयोजनों की दैनिक मॉनिटरिंग करें। आमजन को समय पर सूचना देने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी योजनाओं और शिविरों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे। 
------------

जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से ली बैठक सेवा शिविरों,योग दिवस के सफल आयोजन के दिए निर्देश डीडवाना-कुचामन, 10 जून 2026। जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, तथा ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम कर इसमें आमजन, स्वयंसेवी संस्थाओं और छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने 12 जून से आयोजित होने वाले ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के आयोजन की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित उपखंड अधिकारियों और विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इन आयोजनों की दैनिक मॉनिटरिंग करें। आमजन को समय पर सूचना देने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी योजनाओं और शिविरों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे। ------------

Didwana, Nagaur | Jun 10, 2026

गुरूवन्दन दिल से, बचपन फिर से’’ का पोस्टर विमोचन

डीडवाना।स्थानीय पण्डित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मन्दिर के सत्र 2001 के विद्यार्थियों का रजत जयन्ति कार्यक्रम आगामी 13 और 14 जून को आयोजित होगा,  ’’गुरूवन्दन दिल से, बचपन फिर से’’ का पोस्टर विमोचन बुधवार को स्थानिय दोजराज गणेश मन्दिर में  मुुख्य अर्चक रामावतार दाधिच के सानिध्य में किया गया।कार्यक्रम समिति ने बताया की आगामी 13 जून शनिवार को सुबह 8 बजे स्थानीय पं. बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मन्दिर में कार्यक्रम की शुरूवात होगी जिसमें 2001 सत्र के लगभग 20 गुरूजनों का स्वागत सम्मान किया जायेगा, तथा सत्र 2001 के जो भैया अब इस दुनिया में नहीं रहे उनके परिवार जनों को कार्यक्रम में बुलाकर, उन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जायेगी। उसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए सभी भैयाओं का परिचय होगा।कार्यक्रम समिति ने बताया की जिस प्रकार उस समय वन्दना सभा और भोजन मन्त्र होता था उसी प्रकार वन्दना सभा और भोजन मन्त्र होगा। कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिये अलग- अलग समितियां बनाकर कार्य का विभाजन किया गया है। स्वागत और सम्मान कार्यक्रम के बाद सभी भैया डीडवाना से धार्मिक यात्रा के लिये प्रस्थान करेगी, इस दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन 14 जून को सायंकाल पुष्कर में किया जायेगा।पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में नितिन सेठिया, विशाल सिखवाल, धनेश अग्रवाल, कैलाश सोनी, विजय भारूका, प्रमोद मोठ, मनीष पटवारी, अमित मुन्दडा, अनिल लखारा, उमाशंकर गौड आदि उपस्थित रहे।

गुरूवन्दन दिल से, बचपन फिर से’’ का पोस्टर विमोचन डीडवाना।स्थानीय पण्डित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मन्दिर के सत्र 2001 के विद्यार्थियों का रजत जयन्ति कार्यक्रम आगामी 13 और 14 जून को आयोजित होगा, ’’गुरूवन्दन दिल से, बचपन फिर से’’ का पोस्टर विमोचन बुधवार को स्थानिय दोजराज गणेश मन्दिर में मुुख्य अर्चक रामावतार दाधिच के सानिध्य में किया गया।कार्यक्रम समिति ने बताया की आगामी 13 जून शनिवार को सुबह 8 बजे स्थानीय पं. बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मन्दिर में कार्यक्रम की शुरूवात होगी जिसमें 2001 सत्र के लगभग 20 गुरूजनों का स्वागत सम्मान किया जायेगा, तथा सत्र 2001 के जो भैया अब इस दुनिया में नहीं रहे उनके परिवार जनों को कार्यक्रम में बुलाकर, उन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जायेगी। उसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए सभी भैयाओं का परिचय होगा।कार्यक्रम समिति ने बताया की जिस प्रकार उस समय वन्दना सभा और भोजन मन्त्र होता था उसी प्रकार वन्दना सभा और भोजन मन्त्र होगा। कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिये अलग- अलग समितियां बनाकर कार्य का विभाजन किया गया है। स्वागत और सम्मान कार्यक्रम के बाद सभी भैया डीडवाना से धार्मिक यात्रा के लिये प्रस्थान करेगी, इस दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन 14 जून को सायंकाल पुष्कर में किया जायेगा।पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में नितिन सेठिया, विशाल सिखवाल, धनेश अग्रवाल, कैलाश सोनी, विजय भारूका, प्रमोद मोठ, मनीष पटवारी, अमित मुन्दडा, अनिल लखारा, उमाशंकर गौड आदि उपस्थित रहे।

Didwana, Nagaur | Jun 10, 2026

कृषि कर्मियों ने खोला मोर्चा; 7 समस्याओं और 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन डीडवाना।संयुक्त कृषि पर्यवेक्षक समन्वय समिति, राजस्थान के आह्वान पर डीडवाना-कुचामन जिला मुख्यालय सहित उप जिला कृषि कार्यालयों पर कृषि कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। प्रदर्शन के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) डीडवाना-कुचामन के मार्फत मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव (कृषि) और कृषि आयुक्त के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।कृषि कर्मियों का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने बताया कि फील्ड में काम करने के दौरान कर्मचारियों को कई तरह की व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी मानसिक स्थिति और कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।सौंपे गए ज्ञापन में कृषि कर्मियों ने मुख्य रूप से 'कृषि मैपर ऐप' की तकनीकी खामियों को उजागर किया। कर्मचारियों का कहना है कि ऐप के अपग्रेड और सरल न होने के कारण इस पर फील्ड में काम करना बेहद मुश्किल है। इसके अलावा विभाग द्वारा जबरन एफपीओ कृषि सखी, सीआरपी और एलआरपी जैसे बाहरी कार्यों का बोझ कृषि पर्यवेक्षकों पर डाला जा रहा है, जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि शनिवार, रविवार और अन्य राजकीय अवकाशों के दिनों में कर्मचारियों को काम करने के लिए बाध्य न किया जाए। यदि किसी कारणवश काम लिया भी जाता है, तो नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश का आदेश साथ में जारी हो। इसके साथ ही, 'हरियालो राजस्थान कार्यक्रम' के तहत दिए गए 300 से 400 पौधे लगाने के लक्ष्य के लिए परिवहन, नर्सरी से उठान और गड्ढे खुदवाने हेतु विभाग पहले समुचित बजट जारी करे, क्योंकि बजट के अभाव में लक्ष्य पूरा न होने की जिम्मेदारी सीधे कृषि कर्मियों पर डाल दी जाती है। *प्रमुख मांगें जिन पर अड़े कर्मचारी* विभागीय कार्य करने के लिए विभाग द्वारा नेट रिचार्ज और आवश्यक भौतिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किए जाने वाले फसल कटाई प्रयोगों के मानदेय का बजट तुरंत आवंटित किया जाए।किसानों की विभिन्न योजनाओं की अनुदान राशि का समय पर भुगतान हो, ताकि फील्ड में कृषि कर्मियों की छवि खराब न हो।प्रदर्शन में डीडवाना, मौलासर, गच्छीपुरा, कुचामन, नावां और लाडनूं क्षेत्र से आए सहायक कृषि अधिकारियों और कृषि पर्यवेक्षकों ने इस धरने को अपना पूर्ण समर्थन दिया। ज्ञापन पर सुरेश चौधरी, चेना राम ओला, राजेन्द्र चौधरी सहित क्षेत्र के दर्जनों कृषि कर्मियों ने सामूहिक हस्ताक्षर कर आक्रोश जताया और सरकार से जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान और 11 सूत्री मांग पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। - Didwana News