गुरूवन्दन दिल से, बचपन फिर से’’ का पोस्टर विमोचन
डीडवाना।स्थानीय पण्डित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मन्दिर के सत्र 2001 के विद्यार्थियों का रजत जयन्ति कार्यक्रम आगामी 13 और 14 जून को आयोजित होगा, ’’गुरूवन्दन दिल से, बचपन फिर से’’ का पोस्टर विमोचन बुधवार को स्थानिय दोजराज गणेश मन्दिर में मुुख्य अर्चक रामावतार दाधिच के सानिध्य में किया गया।कार्यक्रम समिति ने बताया की आगामी 13 जून शनिवार को सुबह 8 बजे स्थानीय पं. बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मन्दिर में कार्यक्रम की शुरूवात होगी जिसमें 2001 सत्र के लगभग 20 गुरूजनों का स्वागत सम्मान किया जायेगा, तथा सत्र 2001 के जो भैया अब इस दुनिया में नहीं रहे उनके परिवार जनों को कार्यक्रम में बुलाकर, उन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जायेगी। उसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए सभी भैयाओं का परिचय होगा।कार्यक्रम समिति ने बताया की जिस प्रकार उस समय वन्दना सभा और भोजन मन्त्र होता था उसी प्रकार वन्दना सभा और भोजन मन्त्र होगा। कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिये अलग- अलग समितियां बनाकर कार्य का विभाजन किया गया है। स्वागत और सम्मान कार्यक्रम के बाद सभी भैया डीडवाना से धार्मिक यात्रा के लिये प्रस्थान करेगी, इस दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन 14 जून को सायंकाल पुष्कर में किया जायेगा।पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में नितिन सेठिया, विशाल सिखवाल, धनेश अग्रवाल, कैलाश सोनी, विजय भारूका, प्रमोद मोठ, मनीष पटवारी, अमित मुन्दडा, अनिल लखारा, उमाशंकर गौड आदि उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Jun 10, 2026