गुना: NH-46 म्याना में अंडर ब्रिज बना जाम का अड्डा, रोजाना 700 से 1000 वाहन प्रभावित, लोगों ने समाधान की मांग की
गुना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत म्याना में नेशनल हाईवे 46 का अंडर ब्रिज सुविधा के स्थान पर मुसीबत बन गया। 6 मई को लोगों ने जारी किए वायरल वीडियो में कहा, रोजाना गुना अशोकनगर चंदेरी ललितपुर के 700 से 1000 वाहन प्रभावित होते है। सड़क पर अतिक्रमण जाम की मुख्य वजह है। लोगों ने वीडियो जारी कर प्रशासन से दखल देकर सड़क के दोनों और अतिक्रमण हटाने मांग की।