बाढ़: भीषण गर्मी का असर: बेहोश हुईं स्कूली छात्राएँ, बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती
Barh, Patna | May 21, 2026 बाढ़ में भीषण गर्मी के कारण खास कर छात्र छात्राएँ काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। मलाही निवासी गर्ल स्कूल की छात्रा हर्षिता कुमारी क्लास में बैठे बैठे बेहोश हो गई। अभिभावक ने लगभग 11 बजे बताया वह क्लास में बैठी हुई थी इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गई। वहीं पोलिटेक्निक की परीक्षा देने बाढ़ आया एक छात्र भी बेहोश हो गया। एक अन्य स्कूल की बच्ची भी बेहोश हुई।