सुसनेर: सेमली के 19 वर्षीय योगेंद्र को मुंबई से खोज लाई सुसनेर पुलिस, परिजनों के सुपुर्द किया
लापता चल रहे सेमली के 19 वर्षीय युवक योगेंद्र सिंह को पुलिस ने मुंबई से सकुशल दस्तियाब कर शनिवार शाम 7 बजे थाने पर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उनके पिता शिवलाल सौंधिया ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से पुलिस को लोकेशन मुंबई, महाराष्ट्र में मिली।