पिछोर: पिछोर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 75 पेटी अवैध शराब जब्त कर 1 गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने पिछोर क्षेत्र में आज शुक्रवार शाम लगभग 5:00 बजे जानकारी के अनुसार बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसा। कलेक्टर एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में वृत्त पिछोर प्रभारी राहुल गुप्ता की टीम ने लभेड़ा तिराहा स्थित एक ढाबे पर दबिश दी।कुल 75 पेटियां जब्त की गईं।