गुना: चक चोरोल गांव बिल्डिंग जर्जर होने से पेड़ के नीचे लग रहा स्कूल आंधी में पटा पेड़, निजी मकान में लग रहा स्कूल <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Guna, Guna | Aug 21, 2025 गुना ब्लॉक की ग्राम पंचायत रिछेरा के चक चिरोल गांव में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। स्कूल की बिल्डिंग 1 साल से जर्जर है, बच्चो को खतरा देख मैदान में पीपल के पेड़ के नीचे स्कूल लग रहा था। बीते दिनों तेज आंधी में पीपल का पेड़ की बड़ी डाल टूट गई। अब गांव के निजी मकान में शासकीय प्राथमिक विद्यालय संचालित है। 21 अगस्त को ग्रामीणों ने कहा, जल्द मरम्मत कराई जाए।