गुना: NH-46 पर स्व-सहायता समूह की महिलाएं 'जिज्जी की पंचायत' रेस्ट्रोमार्ट का करेंगी संचालन, डीएम सीईओ ने किया निरीक्षण
Guna, Guna | Aug 20, 2025 गुना में नेशनल हाईवे 46 पर एकलव्य छात्रावास के सामने आजीविका भवन में स्व सहायता समूह की महिलाएं जिज्जी की पंचायत नाम से रेस्ट्रोमार्ट का संचालन करेंगी। 20 अगस्त को कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ ने शुभारंभ के लिए प्रारंभिक तैयारी की प्रगति का निरीक्षण किया। जिसमें कैंटीन का संचालन, आजीविका मिशन के उत्पादों की बिक्री हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।