गुना: म्याना कटरा मोहल्ला में बारिश में टूटी पुलिया उफान पर, किस्त लेने जा रहे व्यक्ति की बाइक डूबी
Guna, Guna | Aug 21, 2025 गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत म्याना के कटरा मोहल्ला की टूटी पुलिया 20, 21 अगस्त रात और दिन में हुई बारिश से उफान पर आ गई। 21 अगस्त दोपहर को एक व्यक्ति कटरा मोहल्ला में किस्त लेने जा रहा था। उफान पर आई पुलिया में उसकी बाइक डूब गई। मौजूद लोगों ने व्यक्ति को पकड़ कर मुश्किल से बचाया। घटना के वीडियो वायरल हुए हैं। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।