गुना: पीपरोदा खुर्द में सूने मकान में हुई चोरी का कैंट थाना पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Guna, Guna | Aug 20, 2025 गुना कैंट थाना के पीपरोदा खुर्द में 9 अगस्त 2025 की रात सूने मकान में हुई चोरी का 20 अगस्त को पुलिस ने खुलासा किया है। थाना प्रभारी ने बताया, 14 अगस्त को फरियादी देशराज पाल ने चोरी की रिपोर्ट की जिसमें सोने चांदी के जेवर नगदी चोरी हुए थे। 20 अगस्त को 3 आरोपी मनोज शिकारी विकास वंशकार रोहित अहिरवार को गिरफ्तार कर कुछ माल बरामद किया है। एक फरार की तलाश जारी है।