गोरखपुर: दूसरे के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को पुरदिलपुर से कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने संजय चौरसिया और अजय ठाकुर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो ऑनलाइन सट्टा गेमिंग पोर्टल के जरिए लोगों को जुआ खिलाते थे। अपने घर में काम करने वाली एक महिला के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर करोड़ों रुपए का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर चुके थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में इन दोनों को गिरफ्तार किया है।