केशकाल: डिप्टी सीएम अरुण साव का केशकाल दौरा, बाइपास, सड़क और जल जीवन मिशन कार्यों का किया निरीक्षण
चार दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव शुक्रवार को केशकाल पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन बाइपास मार्ग, नगर की मुख्य सड़क और ग्राम बेड़मा में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।