सरदारशहर: बुकनसर बड़ा निवासी विवाहिता की जहर के सेवन से हुई मौत, ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला हुआ दर्ज
सरदारशहर के भानीपुरा थाना इलाके के बुकनसर बड़ा गांव की 26 वर्षीय विवाहिता की मंगलवार को जहरीले पदार्थ के सेवन से तबीयत बिगड़ गई। विवाहिता को तुरंत परिजन राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। इसके बाद मृतक विवाहिता के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की जानकारी भानीपुरा पुलिस व पीहर पक्ष के लोगो को दी।