बिजनौर: बिजनौर के उलेढा गांव के जंगल में 15 फीट लंबा अजगर सांप निकलने से मचा हड़कंप
Bijnor, Bijnor | Oct 10, 2026 बिजनौर के गांव उलेढा में किसान के खेत में 15 फीट लंबा अजगर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। जिसने भी सांप को देखा वह डरकर सहम गया बाद में आनन फानन में कुछ ही देर बाद वन विभाग की टीम ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे मौके पर जाकर सांप का रेस्क्यू किया और बाद में उसे घने जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया जिसके बाद लोगो ने राहत कि सांस लीं है।