🚨 माचना नगर में 23 वर्षीय युवक की मौत का मामला: मारपीट के आरोप में 3 युवक गिरफ्तार, मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश
बैतूल के गंज थाना क्षेत्र के माचना नगर में 23 वर्षीय देवेन्द्र उर्फ डिब्बी की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने युवक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था।
बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के करीब 3 बजे युवक गंभीर हालत में घर के सामने मिला था। परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
मामले में गंज पुलिस ने ग्रीन सिटी निवासी हर्षित पवार, पीयूष बचाले और शिवम उर्फ लाला को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम 6:10 बजे पुलिस ने तीनों आरोपियों का बैतूल जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया और इसके बाद उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया।
मृतक के शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
📍 बैतूल | माचना नगर | गंज थाना
#Betul #BetulNews #MachnaNagar #GanjPolice #BetulPolice #CrimeNews #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #CrimeUpdate #BetulCrime #MachnaNagarNews #बैतूल #बैतूलन्यूज #माचना_नगर #गंज_थाना #क्राइम_न्यूज #मध्यप्रदेश
Huzur, Bhopal | Sep 2, 2026