दुधारा थाना क्षेत्र के करही गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक ही परिवार पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। मारपीट में अब्दुल कलाम, उनकी पत्नी खालिदा खातून समेत 5 लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।