बिहपुर: मकई फसल को लेकर विवाद, रंगदारी व मारपीट का मामला दर्ज
भवानीपुर गांव के समरजीत मंडल ने अपनी तीन बीघा रैयती जमीन पर लगी मकई की फसल काटने के नाम पर रंगदारी मांगने और कट्टा सटाकर रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र स्थित सुखाड़ गांव निवासी अशोक पासवान, अजीत पासवान, चंदन पासवान समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है