बंजरिया: सिसवनिया में शनिवार रात दो लोगों के बीच जमकर चली लाठी-डंडे, 3 लोग हुए घायल
सिसवनिया में शनिवार रात दो लोगो के बीच जम कर चले लाठी डंडे में तीन लोग घायल, सदर हॉस्पीटल में चल रहा इलाज। पीड़ित सबिला खातुन ने बताया कि उसके पड़ोसियों ने घर मे घुस कर लाठी डंडे से पीट कर उसे,उसके पुत्री व पुत्र को घायल कर दिया। घर में रखा कीमती सामान लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम उसे इलाज के लिए सदर हॉस्पीटल भेजी,जहां वे तीनो इलाजरत है।