बरियातु: बरियातू प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख स्थानों पर प्रखंड प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था
बारियातू प्रखंड क्षेत्र बढ़ती ठंड और कनकनी को देखते हुए प्रखंड सह अंचल प्रशासन ने गुरुवार कि संध्या 5 बजे बारियातू प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख स्थान चौक चौराहा फुलसू मोड़,श्री राम मंदिर परिसर,बाजार टांड़ और ग्रामीण बैंक के पास अलाव की व्यवस्था बनाई है। इस व्यवस्था से दूरदराज के यात्री, राहगीरों सहित स्थानीय ग्रामीणों को काफी लाभ होगा।