रुद्रपुर- पिल्ला गैंग के दो मुर्गो को पुलिस ने सिखाया सबक, सिप्पी और गट्टी की पुलिस ने कराई मोहल्ला परेड... पुलिस के दो सिंघम अधिकारियों ने छेड़ा अभियान
#uttarakhand #rudrapur #police #Crime #education
Udham Singh Nagar Police Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Police Nainital Police
एसएसपी अजय गणपति के 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बॉर्डर चेकिंग में मिली सफलता, सोशल मीडिया पर हथियारों की रील बनाने वाले आरोपी दबोचे गए।
रुद्रपुर। किच्छा के चर्चित विक्रांत बागी हत्याकांड के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे **'ऑपरेशन प्रहार'** के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, बॉर्डर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किच्छा हत्याकांड में नामजद सिप्पी सागर उर्फ राजीव सागर और अंकित सागर उर्फ गट्टी मोटरसाइकिल से उत्तर प्रदेश की ओर भागने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही ब्लॉक रोड पर घेराबंदी की गई और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से दो अवैध .315 बोर के देशी तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो और रील बनाकर खुद को गैंगस्टर के रूप में पेश करते थे और क्षेत्र में युवाओं पर धाक जमाने का प्रयास करते थे।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से गुंडागर्दी का माहौल बनाने वालों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।