गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 12 में बुधवार की शाम 4 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। वहीं मामले में जांच शुरू कर दी है। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने मामले की जानकारी दी।