नवाबगंज: बाराबंकी में भीषण गर्मी में राहत का सहारा बने वाटर कूलर, लोगों ने नगर पालिका की की सराहना
बाराबंकी में भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका की ओर से लगाया गया ठंडे पानी का इंतजाम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह की पहल पर शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए वाटर कूलरों से प्रतिदिन हजारों राहगीर, मजदूर, रिक्शा चालक और आम नागरिक अपनी प्यास बुझा रहे हैं।