मालथोन: यूपी-एमपी बॉर्डर स्थित अमझरा धाम के हनुमान मंदिर में तड़के से आस्था का सैलाब उमड़ा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे
Malthon, Sagar | Aug 11, 2026 सावन मास के दूसरे मंगलवार को मालथौन यूपी एमपी बॉडर स्थित प्रसिद्ध अमझरा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह 5 बजे से ही भक्त अमझरा घाटी हनुमान मंदिर पहुंचने लगे और हनुमान जी के दर्शन किए । सुबह से दोपहर तक हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात।