दतिया नगर: भाजपा विधायक के समर्थन पर दामोदर यादव का विरोध, भीम आर्मी ने की पार्टी से निष्कासन की मांग
आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव द्वारा भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के समर्थन को लेकर भीम आर्मी के जिला प्रभारी ने कड़ा विरोध किया है। गुरुवार दोपहर 02 बजे वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि दतिया में विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के मामले में दामोदर यादव द्वारा कोई आंदोलन नहीं किया गया, जबकि वे स्वयं ओबीसी समाज से आते हैं।