कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट बनाने और खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बोड़ला थाना क्षेत्र के पोंडी चौकी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 12.50 लाख रुपये के नकली नोट, कलर प्रिंटर, मोबाइल और कार बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपी —
सतीश कुमार (उम्र 33 वर्ष, निवासी मजगांव रोड, कवर्धा)
रामप्रसाद उर्फ रमऊ (उम्र 56 वर्ष, निवासी तालपुर, कवर्धा)
घुरवा राम (निवासी कान्हाभैरा, थाना पिपरिया)
पुलिस के अनुसार आरोपी कलर प्रिंटर से नकली नोट तैयार कर उन्हें चलाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।#KawardhaNews
#KabirdhamPolice
#ChhattisgarhNews
#FakeNoteCase
#PoliceAction
#BreakingNews
#Kawardha
#Kabirdham
#ViralNews
#CGNews