निंबाहेड़ा के वीर भगतसिंह स्टेडियम में सगरवंशी माली समाज भदेसर चौखला की तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना रहे। आंजना ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीमवर्क और सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम है। प्रतियोगिता 19 से 21 जनवरी तक आयोजित हुई।