कटंगी: त्रिगुण पावन पूर्णिमा पर कटंगी में अलग-अलग स्थानों पर हुई धम्मदेशना
त्रिगुण पावन पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध अनुयाईयों ने बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई. इस मौके पर कटंगी में भी बौद्ध अनुयाईयों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। कटंगी शहर के वार्ड क्रमांक 11 में प्रदीप वारके निवास पर धम्म देशना का आयोजन किया। वारासिवनी रोड़ स्थित विहार में भी त्रिविध पावन बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई।