कटंगी: कृषि भूमि में अवैध तरीके से बन रही कॉलोनी, कटंगी एसडीएम ने पटवारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश
कटंगी शहर से सटे 5 से 6 किमी. के दायरे में बीते एक दशक से अवैध कॉलोनियों को बनाने के साथ मकान बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। कृषि भूमि पर बिना डायवर्सन के आवासीय प्लाट काटे जा रहे हैं। अभी मौजूदा वक्त की बात करें तो करीब दर्जनभर से अधिक स्थानों पर अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं बावजूद जिम्मेदार मौन हैं।