टीकमगढ़: अवैध मुरम परिवहन पर कार्रवाई, झांसी रोड पर मुरम से भरा ट्रैक्टर जब्त
खनिज विभाग ने गुरुवार रात झांसी रोड स्थित कारी तगेला के पास अवैध मुरम परिवहन पर कार्रवाई करते हुए मुरम से भरा ट्रैक्टर जब्त किया। चालक रॉयल्टी संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद वाहन को देहात थाने में खड़ा कराया गया। खनिज अधिकारी विपुल रावत ने बताया कि बिना अनुमति मुरम परिवहन प्रतिबंधित है और अवैध उत्खनन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।