फिरोज़ाबाद: नसीरपुर थाना क्षेत्र के 55 किमी पर चालक को नींद का झोंका आने से डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, एक दर्जन यात्री हुए घायल
सोमवार की सुबह पांच बजे करीब एक डबल डेकर निजी बस दिल्ली से सवारियां भरकर सिद्धार्थनगर के लिए जा रही थी। बस में लगभग 8 दर्जन यात्री बैठे हुए थे। बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के थाना नसीरपुर क्षेत्र के 55 किमी के पास पहुँची ही थी कि तभी बस के चालक को नींद का झोंका आ गया। जिससे बस अयिंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक दर्जन यात्री मामूली रूप से घायल हुए।