बिछिया: अंजनिया महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन हुआ
शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों का समापन 28 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे हुआ l इस दौरान छात्राओं में जागरूकता आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई l पखवाड़े की शुरुआत 18 अप्रैल को की गई थी, इस दौरान सप्ताह भर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए l